नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने बनाई जीत की रणनीति

बैठक में नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
महासमुंद। आगामी नगर पालिका चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस भवन में गुरुवार को कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्षद पद के दावेदार और कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में नेताओं ने पार्षद पद के दावेदारों और कार्यकर्ताओं के बीच अपने अपने विचार रखें तथा भविष्य में होने वाले पार्षद एवं अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में नेताओं ने कहा कि सभी को एकमत होकर पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए टिकट पाने वाले प्रत्याशी के पक्ष में तन मन धन से काम करने की अपनी सहमति जताई एवं आगामी चुनाव में बीजेपी की कुशासन से परेशान नागरिकों के हक की लड़ाई लड़ने एवं पार्षद प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए मैदान में उतरने का निर्णय लिया गया। साथ ही पार्टी के दिशा निर्देश के अनुसार काम करने का संकल्प लिया गया। उक्त बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, पूर्व प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला,शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, मनोजकांत साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, हीरा बंजारे, लक्ष्मी देवांगन, सोमेश दवे, गुरमीत चावला, गौरव चंद्राकर, तुलसी साहू, दुर्गा सागर, भरत सिंह ठाकुर, विजय साव, डॉ.तरुण साहू, सुनील चंद्राकर, निर्मल जैन, हर्षित चंद्राकर, शाहबाज रजवानी, निखिलकांत साहू, राजेश नेताम, राजू साहू, मो. इमरान कुरेशी, मोती साहू, ब्रिजेन बंजारे, दशोदा ध्रुव, माया पांडे, ईशा टंडन, लक्ष्मी सोनी, ममता चंद्राकर, सोनम रामटेके, मनोहर ठाकुर, अजय थवाईत, मेहुल सूचक, बसंत चंद्राकर, लीलू साहू, मिंदर चावला, खेमराज ध्रुव, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, छन्नू साहू भारत बुंदेला, प्रकाश आजवानी, लखनलाल चंद्राकार, गोपी पाटकर, सन्नी महानंद, राजा सोनी,अब्दुल जावेद, रवि ध्रुव, संतोष धीवर, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, टोवा राम कन्नौजे, इब्राहिम खान, जय पवार, सीतेश साहू, बबलू महानंद, रत्नेश साहू, के के साहू, राजा बुंदेला, सीटू सलूजा, निखिल चंद्राकर, जितेन्द्र साहू, सागर, डेविड, गंगा बाघ, मो.मंसूर, अरशद, सलमान,भानु सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।