मारपीट: पिता-पुत्री के खिलाफ अपराध दर्ज

महासमुंद। महिला से मारपीट की शिकायत पर पिता-पुत्री के खिलाफ बसना थाने में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। बसना पुलिस ने बताया कि बड़े साजापाली निवासी पिंकी वारे (27) के घर 5 जनवरी को बंदर आ गया था, जिसे भगाने के लिए मिट्टी फेंक कर मारना चाहा तो वह गलती से चंद्रिका लहरे की बाड़ी में चली गई। जिस पर चंद्रिका लहरे और उसकी बेटी संजू लहरे गाली-गलौज करने लगे। प्रार्थिया के साथ संजू लहरे ने मारपीट भी की। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।