राॅड से की मारपीट अपराध दर्ज
महासमुंद। ग्राम केंदूमुड़ी में रंगमंच के पास खड़े एक व्यक्ति के साथ मारपीट हो गई। रिपोर्ट पर सरायपाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को कुशलाल भोई ने बताया कि 7 जनवरी की सुबह करीब 10.35 बजे वह घर के सामने रंगमंच के पास खड़ा था, उसी समय गांव का लोकनाथ पटेल आया और उसे और उसके परिवार को गाली व जान से मारने की धमकी देने लगा। कुछ देर बाद रॉड से उन्हें मारने लगा। रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।
