अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर 11 को भक्तिमय कार्यक्रम

महासमुंद। अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने की खुशी में श्री राधाकृष्ण मंदिर विकास व धार्मिक आयोजन समिति के तत्वावधान में इमलीभाठा स्थित श्री राधाकृष्णा मंदिर के समीप कार्यक्रम का आयोजन होगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि जन सहयोग से 11 जनवरी की दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दिन सुबह 11 बजे पूजन कार्यक्रम, भोग भंडारा, रामचरित मानस गान, दीप प्रज्जवलन, संत समागम व बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। श्री राधाकृष्ण मंदिर विकास व धार्मिक आयोजकों ने बताया कि पूरे शहर में निरंतर प्रभात फेरी निकाली जा रही है। प्रभातफेरी को जीवंत रखने वाले श्री रामभक्त महावीर पवार, नीलमणी चंद्राकर, ओमप्रकाश देवांगन, छेदीलाल राठौर, संतोष देवांगन, नेमीचंद, पूरन देवांगन, गोवर्धन साहू, तीरथ दास वैष्णव, एमआर रौतिया को 11 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर देवीचंद राठी, राहुल चंद्राकर, कृष्ण कुमार चंद्राकर, राजेश चंद्राकर, सुजाता एमआर विश्वनाथन, धर्मेंद्र महोबिया, दिनेश बेहरा, परमेश्वर ठाकुर, हनीश बग्गा, संजीव कर्माकर, हीरा सिंग साहू, रानी दान राठी, शोभा शर्मा, माखन पटेल, टेकराम सेन, सुदामा मिश्रा, नीलमणि चंद्राकर, रमेश पंचेश्वर, योगेश रावल आदि मौजूद होंगे।