जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आम लोगों की समस्याएँ, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

बालोद, 31 दिसम्बर 2024। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में पहुँचे लोगों से मुुलाकात कर उनके माँगों एवं समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने जनदर्शन में पहुँचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके माँगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आम जनता के माँगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खुंटेरी निवासी श्रीमती प्रीति देवी ने दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ दिलाने तथा ग्राम रेंगाकठेरा निवासी श्रीमती संगीता कुम्भकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने आवेदन प्रस्तुत किया। इसी तरह डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम बैहाकुआ निवासी शत्रुघ्न सिंह ने तेंदूपत्ता का बीमा राशि दिलाने तथा बालोद विकासखण्ड के ग्राम खपरी निवासी प्यारीलाल ने अपने घर के ऊपर गुजरने वाले बिजली तार को हटाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसी तरह ग्राम खपरी निवासी तारम कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अपने घर में शौचालय निर्माण करने तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भालूकोन्हा निवासी श्रीमती गौरी बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम सुवरबोड़ निवासी दिव्यांग युवक अजु कुमार तारम ने व्यवसाय हेतु लोन दिलाने तथा गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पसौद निवासी रामकुमार सिंह ने अपने ग्राम के शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की। जनदर्शन मंे अजय किशोर लकरा, डिप्टी कलेक्टर आशीष पेंद्रों ने भी आम लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं को सुना।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.