समय-सीमा की बैठक, अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों जल्द निराकरण करें- कलेक्टर

 

बालोद, 31 दिसम्बर 2024। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने विभागों के अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्री चन्द्रवाल मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में उपस्थित अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने विभागवार अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों तथा उसके निराकरण हेतु की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की। बैठक मंे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक, डीआर ठाकुर एवं अजय किशोर लकरा सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में श्री चन्द्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला चिकित्सालय बालोद के अधीक्षक से अस्पताल के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक को मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला चिकित्सालय के बर्न यूनिट को अस्पताल के भू-तल पर संचालित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी विभाग प्रमुखों को निर्धारित समयावधि में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित कराने को कहा। बैठक में श्री चन्द्रवाल के निर्देशानुसार सहायक संचालक कौशल विकास श्रीमती यामिनी ठाकुर एवं कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री सुक्रांत साहू ने जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा शासन के योजनाओं का निर्धारित समयावधि मंे क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु निर्धारित किए गए लक्ष्य एवं उपलब्धियों के संबंध में पावर प्वाॅइंट पे्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई। श्रीमती यामिनी ठाकुर ने बताया कि जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना सहित दो योजनाएं संचालित की जाती है। बैठक मंे श्री चन्द्रवाल ने सहायक संचालक कौशल विकास से इन दोनों योजनाओं के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य की तुलना में हितग्राहियों के पंजीयन की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने हेतु बनाए गए कार्ययोजना के संबंध में जानकारी ली।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.