निर्माण श्रमिकों का पंजीयन नवीनीकरण 31 तक
दुर्ग, 27 दिसम्बर 2024। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के गठन से आज दिनांक तक ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनके पंजीयन की वैधता समाप्त हो गई है। पंजीयन वैधता समाप्त हुए श्रमिक एक वर्ष या उससे अधिक का समय हो चुका है तथा उनके द्वारा पंजीयन नवीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है। ऐसे निर्माण श्रमिकों को 31 तारीख तक नवीनीकरण हेतु श्रमेव जयते मोबाईल एप्प/मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र विभागीय वेबसाईट/च्वाइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र 0771-3505050 में संपर्क कर सकते हैं।
