हिच्छा में शिव महापुराण कथा 26 से
महासमुंद। ग्राम हिच्छा में 26 से 30 दिसंबर तक श्रीमद् शिवमहापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कथा वाचक पं. दयालु दुबे धामनतोरी बागबाहरा द्वारा श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराया जाएगा। कथा का समय दोपहर 12 से संध्या 5 बजे तक रखा गया है। प्रथम दिवस 26 दिसंबर को जल यात्रा, गाैरी गणेश पूजन, वेदी पूजन, देवराज, चंचुला कथा, नारद माेह, सृष्टि वर्णन, गुण निधि कथा, द्वितीय दिवस 27 दिसंबर को कामदेव रति विवाह, शिव सती विवाह, कामदेव भस्म, पार्वती जन्म, शिव पार्वती विवाह, 28 को कार्तिक, गणेश जन्म, तारकासुर वध, जलंधर वध, शंखचुर्ण वण, गजासुर वध कथा, 29 को दशावतार, रूद्र उत्पत्ति, ज्योर्तिर्लिंग कथा, नरक वर्णन, शिवरात्रि कथा, 30 को ऋषि मोक्ष, शिव सहस्त्रानाम, चढ़ाैत्री, बेलपत्र वितरण, पूर्णाहुति, शोभायात्रा के साथ कथा विराम होगा। आयोजक मंथराम साहू, श्रीमती सुरेखा साहू परिवार द्वारा समस्त शिवभक्तों को कथा श्रवण हेतु उपस्थिति की आग्रह की गई है।
