एमके बाहरा में ब्रम्हकुमारी ओम शांति भवन का शुभारंभ
महासमुंद। ग्राम एमके बाहरा में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा गीतापाठ शाला में राजयोग मेडिटेशन सेंटर की नवनिर्मित ओम शांति भवन का उद्घाटन समारोह आयोजित की गई। ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारीज की ओड़िशा जोन के सब जोन इंचार्ज, योग शक्ति , राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुमति दीदी नवरंगपुर, गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद के प्रबंध ट्रस्टी आनंद साहू, जिला पंचायत सदस्य अल्का चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर, जिला सहकारी समिति मर्या. संघ महासमुंद के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, सरपंच कमल साहू, ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के बीके वस्तु लाल पटेल एवं क्षेत्र के विभिन्न सेवा केन्द्रों से पदाधिकारी ब्रह्माकुमारी बहनों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में भाई बहनों के साथ शिव ध्वजारोहण किया। ब्रह्माकुमारीज़ की छुरा सब सेंटर इंचार्ज बीके गायत्री ने स्वागत उद्बोधन में मंचस्थ अतिथियों एवं सभी सेवा केन्द्रों से आये हुए ब्रह्मावत्सों का स्वागत एवं सम्मान किया। वही गरियाबंद जिला मुख्यालय सेवा केंद्र प्रभारी राजयोग शिक्षिका बीके बिंदु ने संस्था का परिचय देते हुए कार्यक्रम का उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि सुमति दीदी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस स्थान से समाज के विभिन्न वर्गों को आध्यात्मिक बातों के गुण रहस्य की जानकारी मिलेगी। एक नई दिशा और नई सोच के साथ परिवार, समाज व देश में परिवर्तन आयेगा। ओम शांति भवन में परमात्मा पिता द्वारा उच्चारित महावाक्य ज्ञान मुरली की क्लास शुरू होने से जीवन में सुख, शांति व पवित्रता आएगी। जिससे स्वयं का जीवन श्रेष्ठ तो बनेगा। साथ ही साथ परिवार में भी समृद्धि आएगी। उन्होंने निमित्त बने ब्रह्माकुमार झगेश साहू (गणेशभाई) को ईश्वरीय कार्य हेतु समाज को उपहार स्वरूप ओम शांति भवन निर्माण कर प्रदान करने के लिए उनके माता पिता भागवत साहू एवं परिवार को साधुवाद कहा।
जिला पंचायत सदस्य अल्का चंद्राकर ने कहा कि गांव में राजयोग मेडिटेशन खुलने से ग्रामवासी तनावग्रस्त जीवन में हल्केपन की अनुभूति करेंगे। साथ ही आध्यात्मिकता के प्रति लोगों में झुकाव बढ़ेगा। वहीं, जनपद अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर ने कहा कि नकारात्मक विचारों के कारण जीवन में तनाव बढ़ रहे हैं और तनाव के कारण लोग अनेक बीमारियों का शिकार होते जा रहे हैं। जिससे बचने के लिए राजयोग मेडिटेशन सबसे अच्छा साधन है। सहकारी समिति मर्यादित संघ के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने कहा कि गांव में नवनिर्मित ओम शांति भवन में राजयोग मेडिटेशन सेंटर बनने से ग्रामवासियों एवं आस पास के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। पूरे क्षेत्र में ज्ञान व प्रकाश की लौ फैलेगी। जिससे ग्राम वासियों के जीवन में परिवर्तन आएगा। उन्होंने स्वयं गीता पाठशाला में हुए फायदों को भी बताया।
वही गायत्री शक्तिपीठ ज़ोन संगठन के आनंद साहू, फिंगेशर से पहुंची वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी उमा दीदी ने भी संबोधित किया। उद्घाटन समारोह में छुरा के राजा साहब लाल यशपेन्द्र शाह अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे। ब्रह्माकुमारी बहनों ने स्वागत कर सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किए। वहीं, ईश्वरीय कार्य के निम्मित नवनिर्माण ओम शांति भवन के सहयोगी ब्रह्माकुमार झगेश, वरिष्ठ वस्तु लाल पटेल, पीताम्बर, छगन, प्राणनाथ, मुकेश साहू, प्रकाश पटेल, रामानंद चंद्राकर, भागवत साहू एवं माताओं- बहनों को बधाई देते हुए सम्मान स्वरूप सौगात ब्रह्माकुमारी भाई, बहनों द्वारा प्रदान किये गए। तत्पश्चात आगंतुक सभी अतिथियों के लिए ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। संचालन बालोद से पहुंचे ब्रह्माकुमार संजय भाई ने किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के नवापारा, राजिम, भिलाई, रायपुर बालोद, गुण्डरदेही, नवरंगपुर, खरियार रोड, छुरा, गरियाबंद, देवभोग, अमलिपदर, मैनपुर, कोपरा, खड़मा, काउंडकेरा, फिंगेश्वर, श्यामनगर, अभनपुर, चंपारण, रसेला से ब्रह्माकुमारी बहनों एवं हजारों की संख्या में संस्था के सदस्यगण व ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस के पूर्व नन्हे बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति भी दी।
