सिंधुपाली स्कूल में आनंद मेला
महासमुंद। जिले के सिंधुपाली मिडिल स्कूल में आंनद मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा विविध पकवान बनाकर विक्रय किया गया। आनंद मेला में कु. दुर्गा, ताजेश्वर, कु. कृतिका, रोशनी यादव, डिगेश कुमार, कु. नम्रता, मदन कुमार, कु. हंसिका, कु. डालेश्वरी, कु. गरिमा, पुष्पराज, लक्ष्मण, मासूम रजा, देविका, भूमिका यादव, गरिमा, कु. कामिनी आदि ने अनेक स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष संतोष सोनी, उपाध्यक्ष श्री बारिक, संकुल प्राचार्य आरपी पटेल, संकुल समन्वयक मनीष चंद्राकर, शिक्षक प्रेमसिंह साहू, शिक्षिका श्रीमती संगीता, श्रीमती धनेश्वरी यादव सहित पालकों की उपस्थिति रही।
