कुएं में गिरी गाय को सुरक्षित बाहर निकाला

महासमुंद। जिले के पटेवा से लगे ग्राम सिनोधा के एक कुएं में गिरी गाय को बजरंग दल के सदस्यों ने सुरक्षित बाहर निकाला। उक्त गाय सूखे कुएं में शुक्रवार को गिरी थी। जिसकी जानकारी मिलते ही बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष लीलाधर नायक के नेतृत्व में पटेवा, महासमुंद, झलप के बजरंगी अपने टीम के साथ पहुंचे तथा ग्राम के युवकों के साथ मिलकर 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। इस कार्य में प्रखंड अध्यक्ष लीलाधर नायक, विभाग सह संयोजक इवन साहू, जिला संयोजक दुर्गेश यादव, राजा अग्रवाल, देवलाल साहू, भोला नंद, राहुल ध्रुव, पप्पू गजेन्द्र, खिलेश्वर ध्रुव, परमेश्वर साहू, तिलेश्वर साहू, गीतेश यादव, राजू साहू, यशवंत साहू, मंशाराम साहू, मुकेश ध्रुव, देव साहू, घनश्याम साहू आदि उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.