महिला सशक्तिकरण केन्द्र संचालन, स्वीकृत पदों की चयन व प्रतीक्षा सूची जारी

बालोद, 23 दिसम्बर 2024। एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु संविदा स्वीकृत पदों की चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति के एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु संविदा स्वीकृत पदों के लिए कौशल, साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन 6 तारीख को शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नाकोत्तर महाविद्यालय में की गई थी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी चयन एवं प्रतीक्षा सूची का अवलोकन कार्यालयीन समय में महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल में किया जा सकता है।