जिपं सदस्य, जपं अध्यक्ष व सदस्य तथा पंच-सरपंच का आरक्षण 28-29 को

बालोद, 23 दिसम्बर 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल द्वारा वार्ड पंच के लिए 28 तारीख को एवं सरपंच पद के लिए 29 को आंबटन एवं आरक्षण की तिथि निर्धारित की गई है। वार्ड पंच एवं सरपंच पद हेतु आबंटन एवं आरक्षण की कार्यवाही निर्धारित तिथि के अनुसार बालोद, गुरूर, डौण्डी एवं डौण्डीलोहारा विकासखण्डों के जनपद पंचायत के सभाकक्ष में एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन चैनगंज गुण्डरदेही में सुबह 11 बजे से आंबटन एवं आरक्षण की कार्यवाही संपन्न की जाएगी। इसी तरह जनपद सदस्य पद के लिए 28 तारीख , जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 29 को आंबटन एवं आरक्षण की तिथि निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष में जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्यों के आबंटन एवं आरक्षण की कार्यवाही सुबह 11 बजे से एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष पद हेतु दोपहर 01 बजे से आबंटन एवं आरक्षण की कार्यवाही निर्धारित तिथियों मे संपन्न की जाएगी।