20 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत

गरियाबंद 06 दिसंबर 2024/ कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के पांच प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद तहसील के ग्राम रायआमा निवासी 25 वर्षीय सुरेश मरकाम की सांप काटने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन पत्नि तिलेश्वरी को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार तहसील गरियाबंद के ग्राम कस निवासी 53 वर्षीय दुलारी यादव की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम परिजन नन्द कुमार यादव को , इसी तरह तहसील छुरा के ग्राम बम्हनी निवासी 14 वर्षीय मनीषा जगत की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम परिजन पीला दाउ को, इसी तरह तहसील देवभोग के सुपेबेड़ा निवासी नेपुर मसरा उम्र 28 वर्ष का सांप काटने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन लोकेष्वर मसरा को, एवं तहसील अमलीपदर अंतर्गत ग्राम चिखली निवासी सुजन्ती बाई यादव उम्र 38 वर्ष की कुंआ में गिरकर डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन मनबोध को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि कुल 20 लाख रुपये स्वीकृत की गई है।

इन्हें भी पढ़े