उद्योग मंत्री नई औद्योगिक नीति पर आधारित कार्यशाला में होंगे शामिल

रायपुर, 3 दिसम्बर 2024। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन 4 तारीख को अटल नगर नवा रायपुर में नीति आयोग द्वारा आयोजित नई औद्योगिक नीति पर आधारित निर्यात प्रोत्साहन एवं निवेश हेतु स्टेकहोल्डर कनेक्ट कार्यशाला के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। यह कार्यक्रम रेस्टो सीजी 04 सेक्टर 19 में आयोजित होगा। इसके पश्चात् उद्योग मंत्री दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री के साथ निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने एवं छत्तीसगढ़ के उद्योगों को वैश्विक बाजार के लिए तैयार करने संबंधी पैनल चर्चा में शामिल होंगे।

इन्हें भी पढ़े