जल उपयोगिता समिति की बैठक 5 को
गरियाबंद 2 दिसम्बर 2024। लघु सिंचाई जलाशयों में उपलब्ध जल से खरीफ सिंचाई का लक्ष्य एवं उपलब्धि की समीक्षा के लिए जिला उपयोगिता समिति की बैठक 5 तारीख को सुबह 11 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में जिले के जलाशयों में उपलब्ध जल की मात्रा एवं रबी सिंचाई (दलहन-तिलहन) हेतु चर्चा की जायेगी। बैठक में समिति के सदस्यों सहित विभागीय अधिकारीगण शामिल होंगे।
