ग्रामसभा में बाल विवाह रोकथाम व नशामुक्ति का संकल्प

महासमुंद। महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत चिरको में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिनों का श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया गया। इस दाैरान नशामुक्ति एवं बाल विवाह रोकथाम के लिए संकल्प लिया गया। जिसमें सरपंच हरिराम पटेल, सचिव चिंतामणि साहू, आंबा कार्यकर्ता हेमलता मोरे, हेमलता साहू, गोमती ध्रुव, कु. संजु कुर्रे, मितानिन ललिता ध्रुव, देवमती यादव, पूर्णिमा सेन, आंबा सहायिका गण, पंच संतोष साहू, काैशल लोधी, डिगेश्वर देवांगन, उप सरपंच लीलावती पटेल, तोकेश्वर पटेल, पंच केवरा साहू, खेमीन साहू, गीता यादव, तीजमत निषाद सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।