संविधान दिवस : काॅलेज में जज ने प्रस्तावना का वाचन कराया

महासमुंद। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग एवं रासेयो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संविधान दिवस पर मुख्य वक्ता चित्रलेखा सोनवानी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महासमुंद, दामोदर प्रसाद चंद्रा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रहे। यह कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य करूणा दुबे एवं कला संकाय प्रमुख डाॅ. रीता पांडे की उपिस्थति तथा केसरचंद्र बनपाल के संयोजन में हुआ। मुख्य वक्ता चित्रलेखा सोनवानी ने अपने उद्बोधन में 75 वें संविधान दिवस पर विधायिका के कार्य का विस्तार से जानकारी दी। संविधान से प्राप्त अधिकार के बारे में अवगत कराते हुए कर्तव्यों को याद रखने के लिए प्रोत्साहित किया। 1 जुलाई 2024 से जो नया कानून भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा कानून बनाया गया है, उन कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। छोटे-छोटे अपराधों से कैसे बचा जाए इसके बारे में समझाते हुए साइबर क्राइम एवं भारतीय रिजर्व बैंक की गाइड लाइन के बारे में बताया। साथ ही डिजिटल अरेस्टिंग और परिवार के आसपास हो रहे अपराधों के बारे में जानकारी प्रदान की। वहीं, प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं से सजग व जागरूक रहने की अपील की। सुश्री चित्रलेखा सोनवानी द्वारा भारतीय संविधान के प्रस्तावना का वाचन कराया गया। दामोदर प्रसाद चंद्रा ने अपने विचार व्यक्त किये। प्राचार्य श्रीमती करुणा दुबे ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। इस अवसर पर डाॅ. नीलम अग्रवाल, डाॅ. आरके अग्रवाल, डाॅ. ईपी चेलक, डाॅ. दुर्गावती भारतीय, डाॅ. अजय कुमार देवांगन, अजय कुमार राजा, राजेश्वरी सोनी, प्रकाशमणि साहू एवं महाविद्यालयीन अधिकवारी व कर्मचारी सहित छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार व्यक्त डाॅ. रीता पांडे तथा संचालन विजय कुमार मिर्चे ने किया।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.