स्वामी आत्मानंद आदर्श महाविद्यालय में जनजातीय गाैरव स्मृति समारोह

आदिवासी अतिथियों का शाॅल, श्रीफल से सम्मान
महासमुंद। स्वामी आत्मानंद शास. अंग्रेजी माध्यम आदर्शन महाविद्यालय में जनजातीय गाैरव स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। काॅलेज के सभागार कक्ष क्र. 01 में जनजातीय समाज का गाैरवशाली अतीत थीम रहा। कार्यकारी प्राचार्य रवि देवांगन ने अध्यक्षता की तथा कार्यक्रम संयोजक तरूण कुमार बांधे थे। मुख्य अतिथि थानसिंह दीवान जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज महासमुंद थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राधेश्याम ध्रुव, त्रिलोकी ध्रुव उपाध्यक्ष जनपद, मुख्य वक्ता गुलाब ठाकुर थे। साथ ही कृष्णकुमार सेन, खिलावन कंड्रा, मनीष नागवंशी, प्रांशु चंद्राकर, हर्ष पटेल, लवेश साहू, बलराम साहू तथा गिरजा शंकर उपस्थित थे।
इस दाैरान महाविद्यालय में आदिवासी समाज के उत्कृष्ट लोगों को सम्मानित कर विद्यार्थियों के बीच जागरूकता समारोह का आयोजन किया गया। जिसके तहत आदिवासी समाज का ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान विषय पर रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता तथा नृत्य का आयोजन किया गया। पश्चात आदिवासी दिवस की पृष्ठभूमि तथा महत्व पर प्रकाश डालते हुए व्याख्याता निलेश कुमार तिवारी ने संचालन किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गुलाब ठाकुर ने अतीत काल से आदिवासी समाज के व्यक्तियों द्वारा सामाजिक उत्थान, देश सेवा तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिकाओं को याद किया। तत्पश्चात राधेश्याम ध्रुव ने गाैरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।
पश्चात मुख्य अतिथि थानसिंह दीवान ने आदिवासी पृष्ठभूमि की संक्षिप्त चर्चा करते हुए आदिवासी समाज के योगदान व सामाजिक व्यापकता पर प्रकाश डाला व उन्होंने विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए उनके जीवन के उद्देश्यों की जानकारी लेते हुए संवाद भी किया। उन्हाेंने उक्त दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड वितरित कर सम्मानित किया। पोस्टर मेकिंग में प्रथम श्रद्धा साहू, द्वितीय श्रेया तथा तृतीय हर्षिता लालवानी ने अर्जित किया। रंगोली में प््रथम भाविका व सीमा, द्वितीय वैशाली तथा तृतीय अिल्फया नूरी व हर्षिता लालवानी रही। समूह नृत्य में छायंगी चंद्राकर, भविका साहू, कृष्णा नायक व हिमांशी निषाद के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंत में महाविद्यालय की ओर से आदिवासी समाज के अतिथियों को शाॅल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन सुश्री माधुरी दीवान ने किया। कार्यक्रम में स्नातक कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।