प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, अध्यक्ष मुकेश ने सम्हाला पदभार
महासमुंद। महासमुंद जिले के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या. मुनगासेर में नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने समारोह में पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू थे। विशेष अतिथि पूर्व विधायक प्रीतम दीवान, स्मिता हितेश चंद्राकर जनपद अध्यक्ष, पिलेश्वर पटेल मंडल अध्यक्ष, हितेश चंद्राकर किसान नेता उपस्थित रहे।
इस माैके पर मंडल महामंत्री दिनेश चंद्राकर, तेंदुकोना मंडी अध्यक्ष चिंता साहू, कन्हैया नायक, सुंदर लाल साहू, बेद चंद्राकर, हरीश दीवान, मीडिया प्रभारी पीतांबर साहू, लालसिंह नायक, रवि फिरोदिया, प्रकाश पटेल, हरीश जगत, जनक साहू, कोमल साहू, समिति प्रबंधक यशवंत चंद्राकर, दीनदयाल सेन, उत्तम चंद्राकर, कालू बरिहा, योगेश चंद्राकर, जनक चक्रधारी, देवेंद्र चंद्राकर, रविंद्र ठाकुर, दुर्जन साहू, आगेश साहू एवं कृषक बंधु उपस्थित रहे।
