कड़ाके की ठंड़, लोग ले रहे अलाव का सहारा

महासमुंद। महासमुंद जिले भर में इन दिनों कड़ाके की ठंड पढ़ने लगी है। रात के तापमान में कमी आने से 8 बजते ही गांवों के गली सड़के विरान सी हो जाती है। ठंड बढ़ने से लोग गर्म कपड़े के अलावा स्वेटर, जैकेट, जर्सी, मोजा, टोपी का उपयोग कर रहे हैं। और तो और सुबह ठंड के कारण धूप सेकते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के गांवो में अल सुबह बच्चे, बुढ़े, जवान सभी ने ठंड से बचने लकड़ी का अंगेठा जलाकर अलाव तापते नजर आ रहे हैं।