इलेक्ट्रॉनिक तौल से धान बेचना हुआ आसान
कोंडागांव, 27 नवंबर 2024। धान खरीदी कार्य में तेजी आ रही है, धान खरीदी केन्द्र सोनाबाल में धान बेचने पहुंचे किसान सुधरू कोर्राम ने बताया कि खरीदी केंद्र में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है। जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से वजन की सही जानकारी मिली रही है। सुधरू कोर्राम जैसे कई किसानों के लिए इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन उपयोग सही वजन साथ किसानों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अन्नदाताओं के कल्याण और उनके उत्तरोत्तर प्रगति के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य सरकार के मंशानुरूप धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता लाने के लिए कई सुविधाएं प्रदान की गई है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा खरीदी कार्य के दौरान कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
