स्पेशल एजुकेटर पद पर नियुक्ति, दावा-आपत्ति पांच दिसंबर तक

कोंडागांव, 27 नवंबर 2024। समावेशी शिक्षा अन्तर्गत विकासखण्ड स्तर पर स्पेशल एजुकेटर के पद पर नियुक्ति हेतु प्राप्त आवेदन का छानबीन एवं परिक्षण समिति के द्वारा किया गया है। जिसके लिए 5 दिसंबर को शाम 5.30 बजे तक पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों से दावा आपत्ति आमंत्रित की गई है। दावा-आपत्ति स्वयं उपस्थित होकर या डाक द्वारा प्रस्तुत की जा सकती है। अभ्यर्थी दावा आपत्ति हेतु पात्र-अपात्र की सूची का अवलोकन जिला कार्यालय के सूचना पटल एवं वेबसाइट www.kondagaon.gov.in पर कर सकते हैं।