प्राकृतिक आपदा 20 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
महासमुंद 27 नवंबर 2024। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 5 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर विकासखंड महासमुंद अंतर्गत वार्ड नम्बर 12 भाठापारा के मृतक श्री कुलदीप यादव, नयापारा वार्ड नम्बर 05 के मृतक श्री सुनील साहू, बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भानपुर के मृतक श्री संतोष कुमार यादव, ग्राम भदरसी के मृतक श्री नेतराम यादव तथा सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत वार्ड नम्बर 3 महलपारा के मृतक श्री आदिल हुसैन के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
