आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे करेंगे ईसीसीई गतिविधियों का प्रदर्शन

दंतेवाड़ा, 13 नवंबर 2024। बाल दिवस ( 14 नवंबर) के अवसर पर एकीकृत बाल विकास परियोजना गीदम में आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों द्वारा ईसीसीई गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। परियोजना स्तरीय आयोजित ईसीसीई गतिविधि में शासन के निर्देशानुसार दिए गए थीम के अनुरूप पंचायत स्तर, सेक्टर स्तर पर बच्चों का चयन किया गया तत्पश्चातपरियोजना स्तरीय ईसीसीई गतिविधियों का आयोजन गीदम में किया गया। बच्चों द्वारा कविता पाठ, बाल गीत, कहानी, चित्रकारी व आउट डोर गेम आदि गतिविधि किया गया। तोतले तोतले शब्दों में कविता कहानी बोलकर बच्चे बहुत खुश हुए। 3 से 6 वर्ष के बच्चों द्वारा मंच पर माइक से बोल पाना बहुत ही अतुलनीय है। सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र परियोजना अधिकारी ऋतिष टण्डन, बी आर सी जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा वितरण किया गया। बीआरसी गीदम द्वारा बच्चों को चॉकलेट वितरण किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सेक्टर पर्यवेक्षक व स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।