केन्द्रीय मंत्री से मिले राज्यपाल डेका

रायपुर, 13 नवंबर 2024। केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटिल से बुधवार को नई दिल्ली में राज्यपाल रमेन डेका ने सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन भी उपस्थित थे।