जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत गोल्लागुडा हर-घर जल घोषित

बीजापुर 6 नवम्बर 2024। जिला मुख्यालय से लगभग 60 कि.मी. दूरी पर ग्राम गोल्लागुडा स्थित है, यह ग्राम भोपालपटनम से 05 कि.मी. दूरी पर लगा हुआ है। ग्राम गोल्लागुडा में 305 परिवार निवासरत है, ग्राम में 31 हैण्डपंप स्थापित है और इन्हीं हैण्डपंपों के माध्यम से इन ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा प्राप्त होती रही है। जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत ग्राम में समूह जल प्रदाय योजना के माध्यम से ग्राम में निवासरत 262 परिवारों को घर पर ही शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। ग्राम गोल्लागुडा को ग्रामसभा के माध्यम से सरपंच रमेश पामभोई एवं सचिव पोडे सुधाकर और ग्रामवासी तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उप अभियंता डी.आर बंजारे के साथ जिला समन्वयक टोपेश्वर साहू के उपस्थिति में हर-घर जल प्रमाणीकरण किया गया।