राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, कृषि अधिकारियों का प्रशिक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर 29 अक्टूबर 2024।रबी मौसम में तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए तिलहनी फसलों के उन्नत उत्पादन तकनीक विषय पर कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन अंतर्गत कृषि अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीरबल साहू द्वारा तिलहनी फसल उत्पादन की संभावनाएं एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए तिलहनी फसलों के आर्थिक लाभ एवं विभिन्न संसाधनों की लागत पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई। उप संचालक जितेन्द्र कोमरा द्वारा तिलहनी फसलों के उत्पादन हेतु शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं एवं विभिन्न नॉर्म्स की जानकारी प्रदान की गई। तत्पश्चात् कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा ली जाने वाली तिलहनी फसल सरसों, अलसी एवं रामतिल के उत्पादन तकनीक, जल मांग, रोग एवं निदान, कीट नियंत्रण पर भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिले के 40 कृषि अधिकारीगण मौजूद थे।