दो उर्वरक दुकानों का भण्डारण-वितरण प्रतिबंधित
रायगढ़, 28 अक्टूबर 2024। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में उर्वरक निरीक्षक विनोद कुमार पटेल ने दो उर्वरक विक्रेता के द्वारा भंडारित किए गए उर्वरक नमूना अमानक पाये जाने के फलस्वरूप जैव उर्वरक स्कंध के भण्डारण एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेसर्स फर्टीलाईजर्स के द्वारा उर्वरक पीएसबी (तरल) तथा मेसर्स किसान इंटरप्राईजेस द्वारा सिटी कम्पोस्ट उर्वरक का भण्डारण किया गया था। उक्त नमूना को जैव एवं कार्बनिक उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला लभांडी, रायपुर भेजा गया। जिसमें प्राप्त विश्लेषण रिपोर्ट के अनुसार उक्त दोनों उर्वरक नमूना अमानक पाया गया।
