थाना में मौत, आठ पुलिसकर्मी लाइन अटैच

बलरामपुर 27 अक्टूबर 2024। कोतवाली थाना में एनएचएम कर्मी की कस्टोडियल डेथ मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। थाना में तैनात आठ पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। कार्रवाई एसपी वैभव बैंकर रमनलाल ने की है। थाना में गुरुचंद मंडल की संदिग्ध मौत हो गई थी, जिसमें पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में पहले ही प्रभारी और आरक्षक को भी निलंबित किया जा चुका है।
कोतवाली थाना के बाथरूम में एनएचएम के कर्मचारी गुरुचंद मंडल ने फांसी लगा ली थी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मृतक के परिजनों ने रात में कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पथराव भी किया था। परिसर में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की थी। आक्रोश इतना बढ़ गया कि स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा साथी ही आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े थे।