ऑपरेशन के बाद दस की हालत बिगड़ी, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, दोषी पर कार्रवाई होगी

दंतेवाड़ा 27 अक्टूबर 2024। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 10 मरीजों की हालत बिगड़ गई है। आरोप है कि, 20 मरीजों का ऑपरेशन फंगस वाले ओटी में हुआ था। वहीं 10 मरीजों को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। इम्फेक्शन होने से आंखों में खुजली और दिखना भी बन्द हो गया है। सूचना मिलने के बाद रायपुर से जांच टीम पहुंची है।
ऑपरेशन के दौरान हुई इस बड़ी लापरवाही मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि, मामले का पता अस्पताल जाकर ही लगेगा कि क्या वजह है। मामले की जांच करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई दोषी होगा तो उस पर सख्त कार्रवाई भी करेंगे।