स्वास्थ्य केंद्र में खड़ी गाड़ी में आग

रायपुर 26 अक्टूबर 2024। पुरानी बस्ती स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खड़ी गाड़ी में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
फिलहाल आग लगने का कारण अभी तक पता चल सका है। स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने इन वाहनों को हटाने के लिए कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पार्षद जितेंद्र अग्रवाल ने घटना का वीडियो जारी करते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद कोई नहीं की गई। उन्होंने आशंका जताई कि असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया हो सकता है।