ननि चुनाव, मतदाता सूची के कार्यक्रम में बदलाव अब 27 को जारी होगी फाइनल लिस्ट

अम्बिकापुर, 22 अक्टूबर 2024। निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में जारी नगर पालिका निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथि में आंशिक संशोधन किया गया है। पहले दावा आपत्ति प्राप्त करने की निर्धारित अंतिम तिथि 23 थी जिसमें एक सप्ताह की वृद्धि की गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार अब दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख 30 तक तथा दावे-आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तारीख 8 नवंबर निर्धारित की गई है। इसी तरह प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी-सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 8 तक तथा प्ररूप क-1 में प्राप्त दावा का निराक़रण करने की अंतिम 12 तक निर्धारित की गई है।

इसी तरह दावे-आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तारीख निराकरण आदेश पारित होने के पांत दिन के भीतर तथा परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करना 20 तक, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पी.डी.एफ. मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को 22 तक सौंपी जा सकेगी। एवं अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न 25 तक निर्धारित किया गया है तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 27 को किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े