पीएम आवासा से सीमा मिला पक्का घर

महासमुंद, 22 अक्टूबर 2024। पीएम जन-मन योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना लोगों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आई है। पीएम आवास के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को आज अपना खुद का मकान मिल रहा है। इसी कड़ी में ग्राम साल्हेभांठा की रहने वाली श्रीमती सीमा कमार जो सालों से पक्के मकान का सपना देख रहा था वह पूरा हो गया।
श्रीमती सीमा ने बताया कि पति रमेश कमार, सास और दो छोटे बच्चों के साथ एक कच्चे मकान में रह रही थीं। इस मकान में हर मौसम की मार ने उनके जीवन को बेहद कठिन बना दिया था। उनके पति मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे है, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते वे कभी पक्का मकान बनवाने का सपना पूरा नहीं कर सके। सीमा का हमेशा से सपना था कि उनका भी एक पक्का और सुरक्षित घर हो, जहां वह अपने परिवार के साथ सुकून से रह सकें। एक दिन उनके पति को प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी मिली, जिसके तहत बेघर और कच्चे मकानों में रहने वालों को पक्के मकान दिए जा रहे थे। उन्होंने तुरंत आवेदन किया। सर्वेक्षण के बाद अधिकारियों ने उनके परिवार को इस योजना के लिए पात्र पाया, और जल्द ही उनके खाते में आवास निर्माण के लिए धनराशि स्थानांतरित कर दी गई। सीमा ने अपने सपने को हकीकत में बदलने के लिए खुद निर्माण कार्य में योगदान दिया और मजदूरी भी की। उन्होंने बताया कि, “पहले तो ये सब मुझे एक सपने जैसा लगता था, लेकिन अब हमारा पूरा परिवार पक्के मकान में सुरक्षित और खुशी से रह रहा है।

इन्हें भी पढ़े