दुघटना में मौत होने पर आर्थिक सहायता

महासमुंद, 22 अक्टूबर 2024। कलेक्टर एवं परिनिर्धारण आयुक्त विनय कुमार लंगेह द्वारा मोटरयान अधिनियम के तहत टक्कर मारकर भागने संबंधी उपबंधों के अधीन सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर सोलेशियम फण्ड से प्रतिकर के रूप में दो निकटतम वारिसान के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इनमें सरायपाली के ग्राम बेलटिकरी निवासी रामेश्वर पटेल की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती द्रोपती पटेल एवं वार्ड नम्बर 11 विरेन्द्र नगर सरायपाली निवासी गुरूमुख सिंह सलूजा की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती रजिन्दर कौर सलूजा के लिए 25-25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।