भोपाल जिले में 7 मई को होगा मतदान

मतदान के लिए संवैतनिक अवकाश रहेगा
भोपाल । सहायक श्रमायुक्त भोपाल संभाग, भोपाल ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन – 2024 को जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार भोपाल जिले में 07 मई 2024 को मतदान होगा। मतदान दिवस को किसी भी कारोबार व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम अथवा अन्य किसी भी स्थापना में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को मतदान के लिए संवैतनिक अवकाश प्रदान किए जाने के निर्देश है। उन्होंने बताया कि उक्त दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना सुनिश्चित करें,जिससे सभी श्रमिक, कर्मचारी सुगमतापूर्वक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।

इन्हें भी पढ़े