एसडीएम ने की अवैध रेत डंपिंग पर कार्रवाई
महासमुंद 19 अक्टूबर 2024। एसडीएम सुश्री नम्रता चौबे ने बिना अनुमति के डंप किये गए रेत के भंडारण पर जब्ती की कारवाई की है। शनिवार को सरायपाली के ग्राम चट्टी गिरोला में चंदन अग्रवाल द्वारा निजी जमीन पर 14 घन मीटर के हिसाब से 12 ढेर अर्थात 168 घंन मीटर रेत का भंडारण किया गया था। जिसे एसडीएम द्वारा निरीक्षण के दौरान जब्त किया गया। साथ ही उसी स्थान से एक हाइवा में रेत का परिवहन करते हुए भी पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार हरी प्रसाद भोई भी मौजूद थे।
