रायपुर दक्षिण से सुनील सोनी उम्मीदवार
रायपुर 19 अक्टूबर 2024 । रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने सुनील सोनी के नाम पर मोहर लगाई है। जिसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई हैं। सुनील सोनी पूर्व सांसद हैं। इस बार उनका लोकसभा का टिकट काटकर बृजमोहन को टिकट दिया गया था।
