विधानसभा अध्यक्ष 15 को विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2024। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 अक्टूबर को जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सुबह 11 बजे राजधानी से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे सीआरसी सेंटर ठाकुरटोला पहुंचेंगे और ट्राईसायकल वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12.45 बजे सीआरसी सेंटर ठाकुरटोला से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर एक बजे स्पीकर हाऊस पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री आवास योजना व पोट्ठ लईका पहल के हितग्राहियों से भेंट करेंगे। दोपहर 2.15 बजे पुखराज कांकरिया के घर कैलाश नगर एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3.30 बजे से शाम 6 बजे तक का समय आरक्षित रहेंगा। शाम 6.15 बजे आजाद चौक में जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल होगे। शाम 7 बजे से रात्रि 8.15 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रात्रि 8.30 बजे म्यूनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। वे रात्रि 11.30 बजे स्पीकर हाऊस पहुंचेंगे।