महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु स्वीकृत संविदा पदों पर दावा आपत्ति 18 अक्टूबर तक

बालोद, 09 अक्टूबर 2024। जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु स्वीकृत संविदा पदों पर दावा आपत्ति आमंत्रित की गई है। जिसकी अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है। जिला महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में मिशन शक्ति हेतु जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु स्वीकृत संविदा पदों पर भर्ती की जा रही है। जिसके अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का पात्र, अपात्र सूची का प्रकाशन कर दावा आपत्ति आमंत्रित की गई है। जिसका अवलोकन जिले के वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन पर अवलोकन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदक 18 अक्टूबर 2024 को शाम 05 बजे तक रजिस्टर डाक, स्पीड पोस्ट, कुरियर के माध्यम से दावा आपत्ति आमंत्रित की गई है। उन्होंने बताया कि आवेदकों को जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग बालोद के नाम से फर्जी कॉल किए जा रहे हैं। आवेदक से ऐसे किसी फर्जी काॅल से सावधान रहने की अपील की है।