विश्व दृष्टि दिवस, सजग करने जनजागरूकता रैली

अम्बिकापुर 9 अक्टूबर 2024। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिवर्ष अक्टूबर माह के द्वितीय गुरूवार को विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है। पूर्व वर्ष की तरह इस वर्ष भी 10 अक्टूबर को विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाना है। विश्व दृष्टि दिवस “लव योर आइज, किड्स” थीम लेकर मनाया जाएगा। इस थीम का उद्देश्य बच्चों एवं नव युवकों को आंखों के प्रति सजग रहने हेतु प्रोत्साहित करना है। वहीं बच्चों को नेत्र स्वास्थ्य एवं दृष्टिदोष से पीड़ीत बच्चों को चश्मा पहनने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी कर अपने विकासखण्ड में विभिन्न गतिविधयां आयोजित किए जाने निर्देशित किया है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूल, हाट-बाजार, मोहल्लों में आंख के बिमारी के प्रति जनजागरूकता हेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं नेत्र स्वास्थ्य के सम्बंध में लोगों को शिक्षित किया जाएगा तथा नेत्र बिमारी के प्रति जनजागरूकता हेतु रैली भी निकाली जाएगी।