आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदन 25 तक
सक्ती, 9 अक्टूबर 2024। एकीकृत बाल विकास परियोजना जैजैपुर, सक्ती अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र का प्रारूप परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जैजैपुर के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर पूर्ति के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदिका 10 से 25 अक्टूबर तक कार्यालयीन समय मेें बाल विकास परियोजना जैजैपुर, सक्ती में बंद लिफाफा में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। शासकीय अवकाश के दिन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा l इस संबंध में नियम एवं शर्त सहित विस्तृत जानकारी परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जैजैपुर से प्राप्त की जा सकती है।
