सड़क दुर्घटना, सहायता राशि स्वीकृत
कांकेर, 7 अक्टूबर 2024। सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को 25-25 हजार तथा घायल को 10 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। भानुप्रतापपुर तहसील के चन्द्रशेखर कोरेटी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके निकटतम परिजन महरसिंह के लिए 25 हजार, राजनांदगांव की कुमारी सुधा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनके पिता चंदन कोसमा को 25 हजार तथा भानुप्रतापपुर के संदीप यादव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनके रिश्तेदार बहादुरसिंह यादव को 25 हजार की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार सड़क दुर्घटना में घायल होने पर भानुप्रतापपुर के श्रीमती शशीकला नरेटी को 10 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।
