पीएम आवास, पहले आवेदन करने वालों को दोबारा आवेदन की जरुरत नहीं
कोरिया, 7 अक्टूबर 2024। जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 26 सितंबर को संविदा रिक्त पदों की पूर्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इस संदर्भ में जिला पंचायत ने आवेदकों को सूचित किया है कि जो आवेदक पूर्व में 3 सितंबर को प्रकाशित विज्ञापन के आधार पर आवेदन पत्र जिला पंचायत को भेज चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उनके पूर्व में भेजे गए आवेदन मान्य होंगे।
