राजस्व मंत्री का स्वागत

दंतेवाड़ा, 7 अक्टूबर 2024। स्थानीय कारली पुलिस लाईन हेलीपैड में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के एक दिवसीय प्रवास के आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री के साथ संगठन के पदाधिकारी पवन साय पहुंचे। विधायक चैतराम अटामी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसपी गौरव राय, एसडीएम जयंत नाहटा तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने उपस्थित थे।