जिपं अध्यक्ष व कलेक्टर ने श्रद्धालुओं की बस को दिखाई हरी झंडी
कोरिया 7 अक्टूबर 2024। 108 श्रद्धालु श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए। कलेक्ट्रेट परिसर से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह एवं कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया और सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी। श्रद्धालु श्री राम लला के दर्शन के लिए बेहद उत्साहित नजर आए। वहीं सभी तीर्थ यात्रियों ने श्रीरामलला का दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। सुबह आठ बजे, बस अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए, जहां से वे विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या धाम पहुंचेंगे।
श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा योजना के तहत यह पांचवां चरण था। यात्रा में बैकुंठपुर व सोनहत विकासखण्ड से कुल 108 श्रद्धालु हैं, जिसमें 53 महिलाएं और 55 पुरुष शामिल हैं। इस यात्रा में तीन एस्कार्ट भी रवाना हुए हैं।
