सामाजिक कार्यकर्ता-प्रोफेसर बने टीबी मरीजों के निक्षय मित्र

नारायणपुर, 7 अक्टूबर 2024। टीबी से मुक्ति प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। क्षय उन्मूलन कार्यक्रम द्वारा निक्षय मित्र बनने हेतु की जा रहीं प्रसार-प्रचार से प्रेरित होकर डॉ. सुनील कुमार कुमेटी, असिस्टेंट प्रोफेसर इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट,रायपुर और दीपक कुमार साहू, मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता जुड़ कर नारायणपुर के 2 मरीजों को गोद लिया गया है। डॉ. सुनील कुमार कुमेटी का मानना है कि टीबी मरीजों को समाज में जिस नजरिए से देखा जाता है उसे बदलने की आवश्यकता है।
दीपक कुमार साहू का मानना है कि समाज में इस तरह की छोटी-छोटी पहल से लोगों की सोच में जरूर परिवर्तन लाएंगे। जिला क्षय उन्मूलन केन्द्र के जिला कार्यक्रम समन्वयक जयदीप देवांगन और पीपीएम कोआर्डिनेटर द्वारिका साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करना है। अभियान के तहत टीबी मरीजों की देखभाल की प्रक्रिया मेें समुदाय के सक्षम वर्ग जैसे व्यापारी, कर्मचारी, गैर-सरकारी संगठन, जन-प्रतिनिधि आदि का भी सहयोग लिया जाना है जिसे निक्षय मित्र नाम दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टीआर कुंवर ने पार्षद, जिला पंचायत सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों आदि के सदस्यों से निक्षय मित्र बनने के लिए अपील की है।

इन्हें भी पढ़े