उपमुख्यमंत्री ने काली मंदिर में की पूजा, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना
रायपुर, 5 अक्टूबर 2024। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को अकाशवाणी रायपुर के पास स्थित काली माता मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
