30 नक्सली मारे गए ! नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर मुठभेड़

रायपुर 4 अक्टूबर 2024। नक्सलियों के खिलाफ नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर बड़ा ऑपरेशन किया गया। मुठभेड़ में करीब 24 नक्सलियो के मारे जाने की सूचना है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है और बताया कि सभी जवान सुरक्षित हैं।
नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के जवान संयुक्त रूप से ऑपरेशन में भाग ले रहे हैं। मुठभेड़ के साथ-साथ सर्च अभियान भी जारी है। मौके से AK -47, SLR सहित कई अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। यह ऑपरेशन अबुझमाड़ इलाके में चलाया जा रहा है, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ यह बड़ा ऑपरेशन चलाया है, जिसमें बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं।