प्राकृतिक आपदा, सहायता राशि दी गई

कोण्डागांव, 30 सितम्बर 2024। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के वारिसों को 8 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा केशकाल तहसील के ग्राम बिन्झे निवासी सुदूराम की सर्पदंश से मृत्यु होेने पर पुत्रिया सनो, सनिता, अनिता, सुमित्रा को तथा केशकाल तहसील के ग्राम नाचनडिही बेड़ठेमली निवासी लखमीबाई की सर्पदंश से मृत्यु होेने पर पति बीरसिंह को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है।